जेके सुपर सीमेंट की प्रगति स्कीम में सब-डीलरों का सम्मान, 4 को मिली मोटरसाइकिल

जेके सुपर सीमेंट की प्रगति स्कीम में सब-डीलरों का सम्मान, 4 को मिली मोटरसाइकिल

जेके सुपर सीमेंट की ओर से श्री श्याम कृपा हार्डवेयर एंड सेनेटरी (प्रीमियम पार्टनर) के तत्वावधान में प्रगति स्कीम के तहत भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में सब-डीलरों ने भाग लिया। समारोह की शुरुआत श्री कृष्ण जी गर्ग और श्री श्याम जी गर्ग द्वारा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों, क्षेत्रीय प्रतिनिधियों एवं सभी उपस्थित सब-डीलरों का माल्यार्पण और स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई।

प्रगति स्कीम के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार सब-डीलरों को मोटरसाइकिल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कई अन्य विजेताओं को फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एलईडी टीवी, लैपटॉप, टैबलेट, मिक्सर-ग्राइंडर सहित अनेक आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार प्राप्त करने वाले सब-डीलरों ने कंपनी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जेके सुपर सीमेंट की बिक्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का भरोसा जताया।

कार्यक्रम का संचालन तकनीकी अधिकारी शुभम पारीक ने किया। इस अवसर पर कंपनी के हेड टेक्निकल नितिन गोयल, सूरज भान सिंह, सेल्स हेड आकाश खत्री, अशोक सैन सहित जेके सुपर सीमेंट की सीकर जिला टीम एवं नीमकाथाना क्षेत्र के सभी सम्मानित सब-डीलर मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)