
पत्नी और बेटे की मौत से आहत पिता ने गोली मारकर आत्महत्या की
महोबा के पनवाड़ी थाना क्षेत्र के किलहुआ गांव में 55 वर्षीय अमर सिंह ने कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि करीब पांच साल पहले उनके बेटे और दो साल पहले पत्नी की अचानक मौत हो गई थी। इसके बाद से वह परेशान रहते थे।
अमर सिंह का शव गांव की बारातशाला में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

