
नोएडा बस अग्निकांड के बाद हमीरपुर में सघन चेकिंग, सुरक्षा उपकरणों की जांच
नोएडा बस अग्निकांड के बाद हमीरपुर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट मोड पर है। CO ट्रैफिक मंजू पांडे के नेतृत्व में लक्ष्मी पार्क तिराहे पर बसों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने बसों के अंदर जाकर फायर एक्सटिंग्विशर समेत यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े जरूरी उपकरणों की जांच की।
जांच के दौरान सुरक्षा मानकों में लापरवाही मिलने पर बस चालकों को फटकार लगाई गई। अधिकारियों ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
पुलिस ने बस संचालकों को अग्निशमन उपकरणों को हमेशा दुरुस्त रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी।

