*जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कॉपर वायर चोरी गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार*

*जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कॉपर वायर चोरी गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार*

पुलिस थाना जवाहर नगर ने चोरी की बढ़ती वारदातों पर लगाम लगाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना पुलिस ने कॉपर वायर चोरी करने वाले शातिर चोर *सैलू जाटव* और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी *जुम्मा उर्फ जुम्मा कबाड़ी* को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुल्जिमों के कब्जे से चोरी किया गया भारी मात्रा में कॉपर वायर भी बरामद किया है।

परिवादी सतात्रीप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके निर्माणाधीन मकान से AC और बिजली के कॉपर वायर चोरी हो गए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

थानाधिकारी *सरला यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध युवक मकान में घुसते और वायर का बंडल ले जाते दिखा। मुखबिर की सूचना व फुटेज के आधार पर पुलिस ने सैलू जाटव* को दस्तयाब किया।
सख्ती से पूछताछ करने पर सैलू जाटव ने कबूल किया कि वह निर्माणाधीन मकानों की रैकी करता था। जहां काम बंद होता या मकान सूना मिलता, वहां रात के समय मौका देखकर AC के पाइप और बिजली के कॉपर वायर काटकर चोरी कर लेता था। चोरी किए गए माल को वह कच्ची बस्ती जवाहर नगर निवासी कबाड़ी *जुम्मा* को औने-पौने दामों में बेच देता था सैलू नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए ही चोरियां करता था सैलू की निशानदेही पर पुलिस ने खरीददार जुम्मा कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर उसके कबाड़खाने से चोरी का कॉपर वायर बरामद कर लिया

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)