
*सुल्तानपुर: भाजपा विधायक के केस में 24 को आएगा फैसला*
*भाजपा विधायक के केस में 24 को आएगा फैसला*
————————————–
सुल्तानपुर। भाजपा विधायक सीताराम वर्मा समेत अन्य के खिलाफ चल रहे मुकदमे में शुक्रवार को एमपी-एमएलए विशेष मजिस्ट्रेट कोर्ट में फैसले के लिए तारीख नियत रही। फिलहाल मामले में अदालत का फैसला नहीं आ सका है। अदालत ने मामले में फैसले के लिए 24 जून की तारीख तय किया है। बीते विधानसभा चुनाव के दौरान 23 फरवरी 2022 को तत्कालीन उड़नदस्ता प्रभारी विपुल उपाध्याय ने लम्भुआ विधान सभा के तत्कालीन भाजपा प्रत्याशी सीताराम वर्मा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था,जिसमे चार्जशीट दाखिल होने के बाद मुकदमा एमपी-एमएलए कोर्ट में लम्बित है। मामले में बहस की कार्यवाही पिछली पेशी पर पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित किया है।
CATEGORIES Uncategorized

