*सुलतानपुर: हत्यारोपी पत्नी की जमानत अर्जी खारिज*

*सुलतानपुर: हत्यारोपी पत्नी की जमानत अर्जी खारिज*

*हत्यारोपी पत्नी की जमानत अर्जी खारिज*
————————————–
सुलतानपुर। अवैध सम्बंध के चलते पति अमित सिंह की हत्या के आरोप से जुड़े मामले में आरोपी पत्नी शिल्पी सिंह की तरफ से प्रस्तुत जमानत अर्जी पर जिला जज सुनील कुमार की अदालत में बहस हुई। अदालत ने अपराध की गम्भीरता को देखते हुए आरोपी पत्नी की जमानत अर्जी खारिज कर दिया है।
लम्भुआ थाने के मदनपुर पनियार के रहने वाले वादी अजीत सिंह ने गत 16 फरवरी को स्थानीय कोतवाली में अपने भाई अमित सिंह की हत्या के आरोप में अपनी भाभी शिल्पी सिंह व दीपक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वादी ने भाई की हत्या के पीछे अपनी भाभी व सह आरोपी दीपक सिंह के बीच अवैध सम्बंध की वजह बताई है। मामले में जेल गई आरोपी शिल्पी सिंह की तरफ से प्रस्तुत जमानत अर्जी को अदालत ने खारिज कर दिया है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)