
मासूम उसामा हत्याकांड में शेष जिरह आज
सुलतानपुर। मासूम उसामा हत्याकांड में सोमवार को जिला जज सुनील कुमार की अदालत में अभियोजन साक्ष्य पर सुनवाई के लिए तिथि नियत रही। मामले में गवाह मो.शकील हाजिर हुए,जिनसे बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने जिरह की कार्यवाही शुरू किया,फिलहाल जिरह पूरी नहीं हो सकी। शासकीय अधिवक्ता मनोज कुमार दूबे ने बताया कि जिला जज की अदालत ने मामले में शेष जिरह के लिए 21 अप्रैल की तारीख तय किया है। कोतवाली नगर शहर के राहुल चौराहा- गांधी नगर के रहने वाले मो. शकील के 11 वर्षीय पुत्र मो. उसामा की 25 नवंबर साल 2024 को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। परिवारीजनों से पांच लाख रुपये की फिरौती भी मांगी गई थी। मामले में स्थानीय कोतवाली के रहने वाले आरोपी आसिफ उर्फ सोनू सहित अन्य के खिलाफ ट्रायल चल रहा है।
CATEGORIES उत्तर प्रदेश

