अधिवक्ता हत्याकांड में जितेंद्र सिंह मुन्ना की पत्नी हुई हाजिर

अधिवक्ता हत्याकांड में जितेंद्र सिंह मुन्ना की पत्नी हुई हाजिर

एडीजे प्रथम संध्या चौधरी की कोर्ट से चल रहा था गैर जमानतीय वारंट

सुलतानपुर। अधिवक्ता विजय प्रताप सिंह हत्याकांड से जुड़े मामले में कई पेशियो से गैर जमानतीय वारंट पर चल रही हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र सिंह मुन्ना की पत्नी सावित्री सिंह सोमवार को एडीजे प्रथम संध्या चौधरी की अदालत में हाजिर हुई। जिन्होंने अपने खिलाफ जारी गैर जमानतीय वारंट निरस्त किए जाने की मांग को लेकर अर्जी पेश किया। अदालत ने मुकदमे के विचारण में सहयोग करने व नियत तिथि पर हाजिर रहने समेत अन्य शर्तों पर उन्हें 30 हजार के मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया है। कोतवाली नगर के रामनगर कोट के रहने वाले अधिवक्ता विजय प्रताप सिंह की 28 अक्टूबर साल 2016 को घर से कोर्ट आते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में स्थानीय कोतवाली के रामनगर कोट निवासी हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र सिंह मुन्ना व अन्य आरोपियों खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है। मामले में उनकी पत्नी सावित्री सिंह को भी आरोपी बनाया गया है,जिनके खिलाफ भी ट्रायल चल रहा है। मुख्य आरोपी जितेंद्र सिंह मुन्ना अन्य मामले में इन दिनों सजा काट रहे है। इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश रहा और लम्बे समय तक विरोध जारी रहा। अधिवक्ता हत्याकांड से जुड़े मामले में गत 24 अक्टूबर से सावित्री सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी चल रहा था। मामले में सावित्री सिंह कई तिथियो से गैर हाजिर चल रही थी। सावित्री सिंह ने मामले में हाजिर होकर वारंट निरस्त कराने की कार्यवाही पूरी किया। शासकीय अधिवक्ता पवन कुमार दूबे ने बताया कि मामले में सुनवाई के लिए 28 अप्रैल की तारीख पूर्व से नियत है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)