
राजा पासी राजा कंस के किले और शिव मंदिर की मुक्ति के लिए प्रदेशव्यापी जनगणना अभियान चलाएगी लखन आर्मी
राजधानी लखनऊ के उप प्रेस क्लब में लखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरत पासी ने प्रेस वार्ता करके बताया राजा कंसा पासी किले में ऐतिहासिक और उनके आराध्य भगवान शिव मंदिर की मुक्ति एवं संरक्षण का प्रश्न पूरे पासी समाज की असिमता और सम्मान से जुड़ा हुआ है
लखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा पासी समाज के चिन्ह जनप्रतिनिधियों के लिए समाज ने लोकसभा चुनाव में घर-घर जाकर वोट मांगे दिन-रात मेहनत की और उन्हें संसद विधायक तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वह आज इस विषय पर खुलकर बोलने को तैयार नहीं है वर्तमान की सरकार में लखन आर्मी ने समाज की भावना और आग्रह का सम्मान करते हुए मुद्दे को लेकर प्रदेशव्यापी जन आंदोलन करने का निर्णय लिया है
इस संदर्भ में स्वाभिमान यात्रा निकल जाएगी जो 9 जून को हरदोई से प्रारंभ होकर प्रदेश के 31 जिलों से गुजरते हुए 9 जुलाई को लखनऊ में समाप्त होगी
यात्रा की शुरुआत हरदोई से होगी जो उन्नाव कानपुर नगर फतेहपुर रायबरेली अमेठी सुल्तानपुर प्रतापगढ़ कौशांबी प्रयागराज मिर्जापुर सोनभद्र चंदौली गाजीपुर वाराणसी जौनपुर आजमगढ़ मऊ गोरखपुर महाराजगंज संत कबीर नगर बस्ती अयोध्या गोंडा बलरामपुर श्रीवस्ती बहराइच लखीमपुर खीरी सीतापुर बाराबंकी और लखनऊ सहित 31 जांबातों से होकर गुजरेगी इस दौरान जनसंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा

