सुल्तानपुर: पूर्व नपं अध्यक्ष का सह आरोपी संगम गया जेल, अग्रिम जमानत नहीं मिलने पर किया सरेंडर

सुल्तानपुर: पूर्व नपं अध्यक्ष का सह आरोपी संगम गया जेल, अग्रिम जमानत नहीं मिलने पर किया सरेंडर

*पूर्व नपं अध्यक्ष का सह आरोपी संगम गया जेल, अग्रिम जमानत नहीं मिलने पर किया सरेंडर*
————————————
सुल्तानपुर। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चन्द्रमा देवी व अन्य आरोपियो के खिलाफ चल रहे फर्जीवाडे के आरोप से जुड़े मामले में बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट कोर्ट में आरोपी संगम लाल सोनी ने आत्मसमर्पण किया एवं जमानत अर्जी पेश किया। मजिस्ट्रेट कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद आरोपी की तरफ से जिला जज कोर्ट में जमानत अर्जी पेश की गई। प्रभारी जिला जज राम प्रताप सिंह राना ने आरोपी की अंतरिम जमानत ख़ारिज करते हुए नियमित जमानत पर सुनवाई के लिए 20 जून की तारीख तय किया है।
कोतवाली अमेठी के कस्बा निवासी परिवादी घनश्याम सोनी ने तत्कालीन नपं अध्यक्ष चंद्रमा देवी एवं कस्बे के ही आरोपीगण सगे भाई लल्लू प्रसाद सोनी,लालजी सोनी,पुजारी लाल सोनी व संगम लाल सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। एफटीसी जज भव्या श्रीवास्तव की कोर्ट में यह मामला विचाराधीन है। मामले में जेल जाने के बाद आरोपी चंद्रमा देवी सहित चार आरोपियो की जमानत पूर्व में मंजूर हो चुकी है,जबकि आरोपी संगम लाल सोनी सरेंडर कर जमानत अर्जी पेश किए है,जिस पर सुनवाई लम्बित है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)