सुल्तानपुर: एडीजे अमित सिंह के ट्रांसफर से जजों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, नवागत न्यायिक अधिकारी अमित प्रकाश सिंह बने स्पेशल जेएम

सुल्तानपुर: एडीजे अमित सिंह के ट्रांसफर से जजों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, नवागत न्यायिक अधिकारी अमित प्रकाश सिंह बने स्पेशल जेएम

*एडीजे अमित सिंह के ट्रांसफर से जजों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, नवागत न्यायिक अधिकारी अमित प्रकाश सिंह बने स्पेशल जेएम*

*विवादों में रहे पूर्व सहायक नाजिर विजय कुमार गुप्ता का संभल जिले में हुआ तबादला*
———————————–
सुल्तानपुर। हाईकोर्ट के निर्देशन में एडीजे तृतीय अमित कुमार सिंह का ट्रांसफर होने से कई जजों के कार्यक्षेत्र में बृहस्पतिवार को बदलाव हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक हाईकोर्ट के निर्देशन में हुए ट्रांसफर की वजह से एक सेशन कोर्ट रिक्त हो गई है। वहीं सेशन जज राम प्रताप सिंह राना को एडीजे तृतीय,सेशन जज श्याम मोहन जायसवाल को एडीजे चतुर्थ/स्पेशल जज आवश्यक वस्तु अधिनियम के पद पर तैनाती मिली है। वहीं एडीजे पद पर तैनात रहे सेशन जज राकेश यादव को एडीजे पंचम पद के साथ ही उन्हें पूर्व की तरह स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट की भी जिम्मेदार मिली है। वहीं स्पेशल न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर नवागत न्यायिक अधिकारी अमित प्रकाश सिंह को जिम्मेदारी मिली है। वहीं पूर्व सहायक नाजिर पद पर रहने के दौरान काफी चर्चा में रहे वर्तमान लिपिक विजय कुमार गुप्ता का संभल जिले के चंदौसी न्यायालय के लिए ट्रांसफर हुआ है। उनके खिलाफ अधिवक्ता बेलाल अहमद ने पूर्व में गम्भीर आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में शिकायत किया था।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)