
बीएसए कार्यालय में बदसलूकी केस: आरोपी शिक्षक की बहस 4 मई तक टली
सुलतानपुर। तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी के कार्यालय में घुसकर शिक्षक सुरेश प्रताप सिंह के जरिए की गई बदसलूकी समेत अन्य आरोपो से जुड़े मामले में सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत में बृहस्पतिवार को शेष बहस पर सुनवाई के लिए तारीख नियत रही। फिलहाल मामले में बहस की कार्यवाही बाधित रही। अदालत ने मामले में बचाव पक्ष की शेष-बहस के लिए चार मई की तारीख तय किया है।
तत्कालीन बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने 22 फरवरी साल 2023 को दिन में करीब 11:40 बजे की घटना बताते हुए कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप के मुताबिक कोतवाली देहात थाने के बेलामोहन-भदैया के रहने वाले शिक्षक सुरेश प्रताप सिंह उनके कार्यालय में आए और उन्होंने बदसलूकी करते हुए सरकारी काम में व्यवधान डाला। आरोप के मुताबिक उन्होंने बेसिक शिक्षा के एक रिटायर्ड विशेष सचिव को अपना रिश्तेदार बताते हुए दबाव बनाने का भी प्रयास किया। मामले में आरोपी शिक्षक सुरेश प्रताप सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस ने आरोप-पत्र भी पेश किया। मामले में अदालत ने शेष बहस के लिए सोमवार का दिन तय किया है।

