नवासी में नागेंद्र दोहरे ने फांसी लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त

कुठौंद जालौन, कुठौंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवासी राजेंद्र दोहरे पुत्र जगजीवन राम उम्र लगभग 22 वर्ष ने कमरे के अंदर ताला लगाकर पंखे के कुंडे से फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली बताया जा रहा है कि नागेंद्र अपने माता-पिता के साथ नोएडा में रहता था जो वह 14 अप्रैल को गांव आया हुआ था और उसने अंबेडकर जयंती पर खुलकर डांस किया और इसके बाद ग्राम वासियों के अनुसार नागेंद्र 16 तारीख तक गांव में दिखाई दिया इसके बाद वह गांव में दिखाई नहीं दिया जब 24 अप्रैल को मृतक की चाची प्रीति देवी अपने मायके जगम्मनपुर से अपने घर नवासी आई तो उन्होंने देखा कि कमरे के अंदर से किवार लगे हुए थे और कमरे के अंदर से बदबू आ रही थी तो उन्होंने अपनी परिवार वालों व ग्राम प्रधान को बताया जिसकी सूचना तुरंत मृतक की चाची ने थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे को दी तो थाना प्रभारी निरीक्षक ने घटना की सूचना जालौन क्षेत्राधिकार शैलेंद्र कुमार बाजपेई व फॉरेंसिक टीम को दी और स्वयं पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और उसके बाद किवार अंदर से बंद थे तो उन्होंने साथ में मौजूद वरिष्ठ उपनिरीक्षक सील बंद सिंह उप निरीक्षक तिरमल सिंह हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार प्रवीण शर्मा आदि ने काफी मशक्कत की बात दरवाजे को तोड़ा और देखा गया कि दरवाजे में अंदर से ताला भी लगा हुआ था और नागेंद्र फांसी के फंदे पर झूल रहा था उसी समय क्षेत्राधिकार शैलेंद्र कुमार बाजपेई फॉरसिक टीम आ गई और जांच शुरू कर दी इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने प्रधान प्रतिनिधि शिव सिंह चंदेल व ग्राम वासियों के समक्ष पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जानकारी के अनुसार जगजीवन के एक लड़का व तीन लड़की हैं लड़का सबसे बड़ा था

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)