
जयपुर में हाईवे लूट गिरोह का पर्दाफाश, युवक को किडनैप कर मांगी 15 लाख की फिरौती; 50 हजार लेकर छोड़ा, 3 आरोपी गिरफ्तार
जयपुर मुहाना थाना पुलिस ने हाईवे पर लूट करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश मुहाना थाना इलाके में फिरौती के लिए एक युवक को किडनैप कर 15 लाख रुपए मांगे 50 हजार लेकर छोड़ने का सनीखेज मामला सामने आया है डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया गिरोह के बदमाश सुरेश चौधरी दीपक बलाई उर्फ दीपू सुनील जांगिड़ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित कर बदमाशों को पकड़ा मुहाना थाना अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया गिरफ्तार आरोपियों ने एक गिरोह बना रखा है जो हाइवे पर लूट की वारदात को अंजाम देते हैं 5 अगस्त को करीब शाम के 5:00 बजे कमलेश मीणा व उसका दोस्त मीठालाल मीना बाइक् से घर जा रहे थे डिग्गी रोड पर कार सवार बदमाशों ने दोनों का किडनैप कर लिया करीब 5 से 7 किलोमीटर आगे जाकर मीठालाल को उतार दिया और कमलेश को चलती कार में पीटते हुए जंगल के अंदर ले गए कमलेश के हाथ पैर बांधकर मारपीट कर चांदी की चेन तीन अंगूठियां व मोबाइल छीन लिया जान से मारने की धमकी देकर 15 लाख रुपए की डिमांड की लास्ट में कमलेश के छोटे भाई को बुलाकर ₹50 हजार लेकर छोड़ा पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मास्टरमाइंड सरगना की तलाश कर रही है

