जयपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, अवैध चाकू के साथ एक और दबोचा

जयपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, अवैध चाकू के साथ एक और दबोचा

लोकेशन राजस्थान जयपुर रोहित कुमार सिंधी

जयपुर। राजधानी जयपुर में अपराधियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खोह नागोरियान थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी सौरभ मीणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल (IPS) और पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजीता शर्मा (IPS) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारस जैन (RPS) के सुपरवीजन तथा एसीपी विनोद शर्मा (RPS) के नेतृत्व में थाना प्रभारी प्रकाश बिश्नोई एवं पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, आरोपी सौरभ मीणा नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित था। वहीं, इसी विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अकरम को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। इसके अलावा खोह नागोरियान थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों और स्थाई वारंटियों की तलाश में लगातार दबिश देते हुए मनीष शर्मा, फकरूद्दीन और रईस खां के स्थाई गिरफ्तारी वारंटों का भी निस्तारण किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को मजबूती मिली है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)