
*कुठौंद थाना प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व मे NBW वारंट में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
कुठौंद (जालौन):-जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुठौंद थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए काफ़ी समय से फरार चल रहे गैर-जमानती वारंट (NBW) में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन
अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जालौन के मार्गदर्शन में थाना कुठौन्द पुलिस टीम द्वारा की गई।पुलिस के अनुसार, मु०न0 376/07 मु०अ०स0 263/06 धारा 279/337/338/304(A)/427 भादावि थाना कुठौन्द जनपद जालौन से संबंधित अभियुक्त सुलतान सिंह पुत्र मलखान सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर थाना कदौरा जनपद जालौन काफी समय से माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहे थे इस पर माननीय न्यायालय ने गैर-जमानती वारंट ‘ जारी किया था।माननीय न्यायालय के आदेश के ‘ अनुपालन में थाना कुठौन्द के प्रभारी निरीक्षक जगदबा प्रसाद दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर दिनांक 03/06/2026 को अभियुक्त को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उनहें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक तिरमल सिंह एवं कांस्टेबल आशुतोष कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कुठौंद पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

