*संग्रह अमीन हत्याकांड में सफाई साक्ष्य के लिए अंतिम अवसर*

*संग्रह अमीन हत्याकांड में सफाई साक्ष्य के लिए अंतिम अवसर*

*कोर्ट ने आरोपियो की लापरवाही पर अपनाया कड़ा रुख*

सुल्तानपुर। संग्रह अमीन हत्याकांड में मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संध्या चौधरी की अदालत में सफाई साक्ष्य पेश करने के लिए तारीख तय रही। मामले में जलालुद्दीन सहित चार आरोपियो की तरफ से अतिरिक्त लिखित बयान पेश किया गया,जबकि सफाई साक्ष्य की कार्यवाही बाधित रही। शासकीय अधिवक्ता पवन कुमार दूबे ने बताया कि अदालत ने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपियो को सफाई साक्ष्य के लिए अंतिम अवसर देकर 22 जून की तारीख तय किया है। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली के भद्दौर गांव के रहने वाले सुरेश यादव व उनके भतीजे बृजेश यादव की 27 फरवरी साल 2023 को चुनावी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में जलालुद्दीन सहित कुल तेरह आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में पुलिस ने आरोप-पत्र दाखिल किया है। मामले का विचारण एडीजे प्रथम की कोर्ट में चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले का जल्द निपटारा करने का भी निर्देश दिया है। मामले में सफाई साक्ष्य की कार्यवाही कई तिथियों से लम्बित चल रही है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)