सैरपुर थाना क्षेत्र पर भ्रामक खबरों का खेल! अधिकारियों को गुमराह करने की साजिश का आरोप

सैरपुर थाना क्षेत्र पर भ्रामक खबरों का खेल! अधिकारियों को गुमराह करने की साजिश का आरोप

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ 🚨

सैरपुर थाना क्षेत्र को लेकर भ्रामक खबरें, अधिकारियों को गुमराह करने की साजिश!

लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र को लेकर इन दिनों कुछ भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं, जिनके माध्यम से अधिकारियों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कुछ तथाकथित पत्रकार लगातार अवैध खनन की गलत खबरें चलाकर न सिर्फ प्रशासन को भ्रमित कर रहे हैं, बल्कि अधिकारियों की छवि को भी धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पूर्व में जो वीडियो वायरल हुआ था, वह सैरपुर थाना क्षेत्र का नहीं है। इस बात की पुष्टि पहले ही की जा चुकी है, बावजूद इसके उसी वीडियो को आधार बनाकर भ्रामक खबरें चलाई जा रही हैं।
प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि इस तरह की झूठी और अप्रमाणित खबरों से न सिर्फ कानून व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि जनता के बीच भी गलत संदेश जाता है। ऐसे मामलों में जांच कर उचित कार्रवाई की बात कही जा रही है।

👉 सवाल यह है कि आखिर भ्रामक खबरों के पीछे क्या मंशा है और कौन लोग प्रशासन को गुमराह करने में लगे हैं?

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)