लखनऊ | बीकेटी क्षेत्र में ‘पेड़ लगाओ अभियान’ का उड़ रहा मजाक, हरे-भरे आम के पेड़ों पर चल रहा आरा

लखनऊ | बीकेटी क्षेत्र में ‘पेड़ लगाओ अभियान’ का उड़ रहा मजाक, हरे-भरे आम के पेड़ों पर चल रहा आरा

लखनऊ | बीकेटी क्षेत्र में ‘पेड़ लगाओ अभियान’ का उड़ रहा मजाक, हरे-भरे आम के पेड़ों पर चल रहा आरा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार जहां एक ओर बड़े स्तर पर ‘पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों की कटाई इस अभियान की गंभीरता पर सवाल खड़े कर रही है।
मामला बीकेटी थाना क्षेत्र के छठामील स्थित सरैया का है, जहां प्लाटिंग के लिए बड़ी संख्या में आम के हरे-भरे पेड़ों पर आरा चलाए जाने का आरोप है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर सरकार पौधरोपण पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, तो दूसरी ओर वर्षों पुराने पेड़ों को काटकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, वन विभाग का दावा है कि जिन पेड़ों की कटाई की जा रही है, उनकी अनुमति (परमिशन) दी गई है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर हरे-भरे आम के पेड़ों की कटाई की अनुमति किस आधार पर और किस अधिकारी द्वारा दी गई?
यदि अनुमति जारी हुई है, तो क्या इसके लिए निर्धारित नियमों और पर्यावरणीय मानकों का पालन किया गया? क्या संबंधित विभाग ने स्थल का निरीक्षण किया था? इन सभी बिंदुओं पर पारदर्शिता आवश्यक है।

स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि यदि इस तरह हरे-भरे पेड़ों की कटाई जारी रही, तो सरकार के वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य प्रभावित होगा। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा यदि अनुमति नियमों के विपरीत दी गई है तो उसकी भी जांच कराने की मांग की है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)