लखनऊ: श्मशान घाट की भूमि पर कथित अवैध कब्जे और प्लॉटिंग का आरोप, जांच की मांग तेज

लखनऊ: श्मशान घाट की भूमि पर कथित अवैध कब्जे और प्लॉटिंग का आरोप, जांच की मांग तेज

लखनऊ: श्मशान घाट की भूमि पर कथित अवैध कब्जे और प्लॉटिंग का आरोप, जांच की मांग तेज

लखनऊ। राजधानी के सरोजनीनगर क्षेत्र में श्मशान घाट की भूमि पर कथित अवैध कब्जे और प्लॉटिंग का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि बिल्डर ऋषि अरोड़ा और विकास त्रिपाठी ने श्मशान घाट की भूमि पर बाउंड्री कराकर प्लॉटिंग की और निवेशकों से धन लेकर भूखंडों का सौदा किया।

स्थानीय लोगों का दावा है कि करीब 10 बीघा श्मशान घाट की भूमि पर कथित रूप से कब्जा कर प्लॉट बेचे गए। मामला सरोजनीनगर तहसील क्षेत्र के मुजफ्फरनगर घुसवल से जुड़ा बताया जा रहा है।

आरोप यह भी लगाए गए हैं कि इस पूरे प्रकरण में सरोजनीनगर तहसील के कुछ अधिकारियों का संरक्षण मिला। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 415 श्मशान घाट के रूप में दर्ज है, जिसके बावजूद कथित रूप से प्लॉटिंग की गई।

फिलहाल इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान का इंतजार है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)