
*अधिवक्ता आजाद हत्याकांड में विवेचक की जिरह जारी*
*अधिवक्ता आजाद हत्याकांड में विवेचक की जिरह जारी*
———————————–
सुल्तानपुर। अधिवक्ता आजाद अहमद हत्याकांड में बुधवार को एफटीसी द्वितीय स्वतंत्र प्रकाश की अदालत में इंस्पेक्टर श्याम सुंदर की गवाही के लिए तारीख नियत रही। मामले में इंस्पेक्टर श्याम सुंदर हाजिर हुए ,फिलहाल उनकी जिरह पूरी नहीं हो सकी है। शासकीय अधिवक्ता संजय सिंह ने बताया कि अदालत ने मामले में शेष जिरह के लिए 21 सितंबर की तारीख तय किया है।
कोतवाली देहात के भुलकी चौराहे के पास छह अगस्त साल 2023 को स्थानीय थाने के रहने वाले अधिवक्ता आजाद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक अधिवक्ता के पिता मो.सलीम ने आरोपी इकरामुद्दीन समेत अन्य के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में आरोपियो के खिलाफ एफटीसी द्वितीय की कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। मामले का मुख्य आरोपी ईनामी सिराज अहमद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है,जबकि अन्य आरोपियो के खिलाफ ट्रायल जारी है। मामले मे अभियोजन गवाही चल रही है।

