
NEET UG 2026: मध्य प्रदेश और राजस्थान के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS की कितनी सीटें? जानिए पूरा सीट मैट्रिक्स
NEET UG 2026 की काउंसलिंग शुरू होने से पहले मेडिकल छात्रों के लिए सीट मैट्रिक्स सबसे अहम जानकारी बन गई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, देशभर में MBBS सीटों की संख्या बढ़कर 1,36,939 हो गई है। ऐसे में मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की सीटों पर भी छात्रों की खास नजर है।
राजस्थान की बात करें तो राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में करीब 4,630 MBBS सीटें उपलब्ध हैं। इन सीटों पर प्रवेश NEET UG रैंक के आधार पर राज्य कोटा और ऑल इंडिया कोटा के जरिए किया जाता है। राजस्थान में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर समेत कई सरकारी मेडिकल कॉलेज छात्रों के लिए प्रमुख विकल्प हैं।
वहीं, मध्य प्रदेश में भी सरकारी मेडिकल कॉलेजों का नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है और राज्य में करीब 4,300 से अधिक सरकारी MBBS सीटें उपलब्ध हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर और अन्य शहरों के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में हर साल हजारों छात्र प्रवेश लेते हैं। NEET UG 2026 काउंसलिंग के दौरान सीटों की अंतिम संख्या और कॉलेजवार आवंटन संबंधित काउंसलिंग प्राधिकरण द्वारा जारी आधिकारिक सीट मैट्रिक्स के अनुसार तय किया जाएगा।

