
IIT कानपुर में ग्रुप A, B और C पदों पर भर्ती, जानिए कौन कर सकता है आवेदन
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने ग्रुप A, B और C के विभिन्न नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत इंजीनियरिंग, प्रशासनिक, तकनीकी, मेडिकल और लैब से जुड़े कुल 80 पद भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पोस्ट के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। ग्रुप A के पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातक या परास्नातक डिग्री के साथ अनुभव मांगा गया है, जबकि ग्रुप B और C के कई पदों के लिए स्नातक, डिप्लोमा या संबंधित तकनीकी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुछ पदों पर कंप्यूटर ज्ञान और कार्यानुभव को भी वरीयता दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया भी पद के अनुसार अलग-अलग होगी। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, प्रेजेंटेशन और इंटरव्यू जैसे चरणों से गुजरना पड़ सकता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल के माध्यम से निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।

