
जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
लोकेशन राजस्थान जयपुर चोमू रिपोर्टर रोहित कुमार सिंधी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धूप छांव फाउंडेशन, जयपुर द्वारा गिरधारीपुरा उच्च माध्यमिक विद्यालय में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या विजया कौशिक, सभी शिक्षकगण एवं फाउंडेशन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।फाउंडेशन की अध्यक्षा मीरा अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन तथा सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।योग प्रशिक्षक राजेंद्र गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस दौरान योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी भी दी गई तथा सभी को नियमित रूप से योग को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के समापन पर “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ सभी ने स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संकल्प लिया।योग करें, निरोग रहें” के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

