जालौन रामपुरा क्षेत्र में पचोकरा गांव में सूने घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी

जालौन रामपुरा क्षेत्र में पचोकरा गांव में सूने घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी

 

माधौगढ जालौन जिले के रामपुरा क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर ने घर में रखे सोने- के आभूषण सूत्रों के मुताबिक कीमत 10 से 12 लाख रुपया बताया रहा है चांदी के आभूषण सूत्रों के मुताबिक कीमत 6-से 7 लाख रूपये बताया जा रहा एवं ₹60000 रुपए सोने चांदी के जेवरात लेकर चोर हुआ फरार घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पचोखरा निवासी रामशंकर कुशवाहा अपने घर से बाहर धंधा डाले हुए हैं गुजरात गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी पार कर दी।
घटना की सूचना मिलने पर रामशंकर तुरंत गांव पहुंचे। घर का सामान अस्त-व्यस्त देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना रामपुरा थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका था।
पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
मामला जालौन जिले के रामपुरा क्षेत्र के पचोखरा गांव का बताया जा रहा है।
बाईट- घर मालिक

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)