50 ग्रामीण महिलाओं को जूट बैग और चिकनकारी का प्रशिक्षण

 50 ग्रामीण महिलाओं को जूट बैग और चिकनकारी का प्रशिक्षण

लखनऊ के डालीगंज स्थित मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र में 50 ग्रामीण महिलाओं के लिए 15 दिवसीय कौशल सुधार प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। इसमें 25 महिलाओं को जूट बैग निर्माण और 25 महिलाओं को चिकनकारी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने फीता काटकर, गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने महिलाओं को कौशल विकसित कर स्वरोजगार स्थापित करने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों को पीएमईजीपी, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना के तहत वित्तीय सहायता की जानकारी भी दी।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)