अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने आग लगाकर की आत्महत्या

अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने आग लगाकर की आत्महत्या

*अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने आग लगाकर की आत्महत्या*

रिपोर्ट-सन्तोष कुमार

जालौन जिले के चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम चरसोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ऊपर आग लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चरसोनी निवासी किशोरी ने घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगा ली। आग की लपटों में घिरी किशोरी को देखकर परिजनों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चुर्खी थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा परिजनों के सहयोग से किशोरी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया।अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं गांव में भी शोक का माहौल व्याप्त है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किशोरी द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)