सुल्तानपुर बार चुनाव में अध्यक्ष पद पर 17 और महासचिव के लिए 5 महिला प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, आज होगी जांच

सुल्तानपुर बार चुनाव में अध्यक्ष पद पर 17 और महासचिव के लिए 5 महिला प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, आज होगी जांच

*अध्यक्ष के लिए 17 एवं महासचिव के लिए पांच महिलाओं ने भरा पर्चा*

*पर्चा वैध मिलने के बाद कनिष्ठ कार्यकारिणी की प्रत्याशी सरोज सिंह का निर्विरोध होना तय*
————————————
सुल्तानपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के मद्देनजर सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए 17 एवं आरक्षित महासचिव पद के लिए पांच महिला उम्मीदवारो ने समर्थकों के साथ जुटकर पूरे जोश के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं अन्य 14 पदों के लिए भी कुल 38 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व चुनाव संयोजक रणजीत सिंह त्रिसुंडी ने बताया कि मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच,आपत्ति,वापसी एवं वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
सोमवार को विभिन्न पदो के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशियो ने अपने अपने समर्थकों की भीड़ जुटाकर नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसके मद्देनजर अध्यक्ष पद के लिए शारदा प्रसाद मिश्र,रवींद्र प्रताप सिंह,अखिलेश शुक्ल,ज्ञानप्रकाश तिवारी, बद्री प्रसाद पाण्डेय,राजकुमार सिंह,सभाजीत सिंह,अमरनाथ यादव,हेमंत कुमार मिश्र,ध्रुवराज सिंह,विजय श्रीवास्तव, तेज बहादुर सिंह,करुणा शंकर, उदय प्रताप सिंह,जय प्रकाश सिंह,जय प्रसाद तिवारी ने पर्चा दाखिल किया। वहीं महासचिव पद के लिए लक्ष्मी यादव,रुखसाना बानो, शशि सिंह,शशि मिश्रा व पिंकी प्रिया सिंह ने पर्चा दाखिल किया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार शर्मा व राम प्रकाश चौबे समेत कुल आठ,उपाध्यक्ष पद के लिए शालिनी तिवारी समेत तीन,सह सचिव खुर्शीद क्लब पद के लिए अजीत कुमार तिवारी व शिव बहादुर मौर्य सहित तीन,सह सचिव प्रशासन पद के लिए प्रतिमा उपाध्याय व शोभावती, सहसचिव पुस्तकालय पद के लिए अजय कुमार शर्मा व व्यासधर त्रिपाठी सहित पांच ट्रेजरार पद के लिए गिरीश कुमार मिश्र समेत तीन,चार सदस्यीय वरिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए राजकुमार गौड़,अनीस अहमद,सरोज सिंह समेत सात एवं चार सदस्यीय कनिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए नीतू यादव व पूजा सिंह समेत सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। शनिवार को प्रत्याशियो ने 68 पर्चे खरीदे थे,फिलहाल कुल 60 प्रत्याशियो ने ही पर्चा दाखिल किया है। इस बार चुनाव में 2080 अधिवक्ता मतदाता हिस्सा ले सकेंगे। तीसरी बार जारी हुई अधिसूचना के अनुसार हाईकोर्ट के निर्देश पर महिलाओं के लिए महासचिव,उपाध्यक्ष,सह सचिव प्रशासन एवं वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी में एक-एक पद आरक्षित किए गए है। नामांकन की प्रक्रिया के बाद अब 25 अगस्त यानी आज नामांकन पत्रों की जांच,आपत्ति,वापसी व वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन,31 अगस्त को मतदान,पहली सितंबर को मतगणना एवं दो सितंबर को विजयी प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने की तिथि घोषित की गई है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)