
कुठौंद पुलिस को मिली बड़ी सफलता गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,
कुठौंद जालौन, कुठौंद थाना क्षेत्र अंतर्गत जालौन पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुठौंद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जालौन के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना कुठौंद के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त राममोहन यादव को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार दिनांक 15 जून 2026 को थाना कुठौंद पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 62/2026, धारा 2(ख)/3(1) गैंगस्टर एक्ट 1986 से संबंधित मामले में काफी समय से फरार चल रहे अभियुक्त राममोहन यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव, उम्र लगभग 34 वर्ष, निवासी ग्राम शेखपुरअहीर, थाना कुठौंद, जनपद जालौन को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त थाना बड़ागांव, जनपद झांसी के मामले में वांछित चल रहा था।
थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे का कहना है कि अभियुक्त की गिरफ्तारी से अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

