सर्व समाज सेवा समिति का सराहनीय सेवा कार्य, जेके लोन ब्लड बैंक में रक्तदाताओं को किया सम्मानित

सर्व समाज सेवा समिति का सराहनीय सेवा कार्य, जेके लोन ब्लड बैंक में रक्तदाताओं को किया सम्मानित

जयपुर। सर्व समाज सेवा समिति द्वारा जेके लोन ब्लड बैंक में मानव सेवा और जनकल्याण की भावना से प्रेरित होकर एक विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने स्वैच्छिक रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने तथा उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पांच पानी के कैंपर और एक मिल्टन इनर स्टेनलेस स्टील इंसुलेटेड थर्मल जग भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि “रक्तदान महादान” है और “जल ही जीवन है”, इसलिए रक्तदान और जल सेवा दोनों ही समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और पुण्य कार्य हैं। भीषण गर्मी के मौसम में शीतल जल की व्यवस्था करना और जरूरतमंदों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग देना मानवता की सच्ची सेवा है।

कार्यक्रम में डॉ. अशोक दुबे ने कहा कि रक्तदान मानव जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों और आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता लगातार बनी रहती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदाता समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविरों के आयोजन के साथ-साथ रक्तदाताओं को सम्मानित करना और समाज में जागरूकता फैलाना भी सामाजिक संगठनों का दायित्व है। साथ ही उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान करने और अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

इस अवसर पर जेके लोन ब्लड बैंक के एमओआईसी डॉ. अंकित शर्मा ने थैलेसीमिया के बढ़ते मरीजों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि नियमित रक्तदान से शरीर में नया रक्त बनने की प्रक्रिया सक्रिय रहती है और हृदय स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। कार्यक्रम में डॉ. सुनीता, रतन लाल सैनी, अजय बराला, सुरेश सैनी, ज्ञान प्रकाश सहित समिति के सदस्य रामचंद्र सैनी, संदीप बानूड़ा, राजेश भट्ट, दीपक मिश्रा, नरेश शर्मा, विवेक शर्मा, राजेंद्र उपाध्याय, राहुल, विनोद अवध शर्मा और डॉ. अशोक दुबे सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदान और जल सेवा को मानवता के लिए सबसे बड़ा योगदान बताते हुए ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)