चौमू पौराणिक नहर में फेंके जा रहे मवेशियों के अवशेष, धार्मिक भावनाएँ आहत स्थानीय निवासियों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

चौमू पौराणिक नहर में फेंके जा रहे मवेशियों के अवशेष, धार्मिक भावनाएँ आहत स्थानीय निवासियों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

चौमू: स्थानीय शहर के वार्डवासी और दुकानदारों ने चौमू थाना अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। निवासियों का आरोप है कि ‘शिवालय’ के पास स्थित पौराणिक नहर में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार मवेशियों के अपशिष्ट पदार्थ और सड़े-गले मांस के टुकड़े फेंके जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में भारी दुर्गंध फैली है और स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है।ज्ञापन में दी गई जानकारी के अनुसार, गत 13 जून 2026 की रात करीब 9:30 बजे स्थानीय निवासियों ने दो युवकों को रंगे हाथों नहर में प्लास्टिक कट्टे में अपशिष्ट पदार्थ डालते हुए पकड़ा। विरोध करने पर उन युवकों ने स्थानीय लोगों के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने व मंदिर तुड़वाने की धमकी दी। बाद में उनके 4-5 और साथी वहां आ गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
आरोपितों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की संबंधित धाराओं (299, 270, 285, 351, 352) के तहत एफआईआर दर्ज की जाए।निवासियों और दुकानदारों की सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और मौके पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से आग्रह किया गया है कि नहर में गंदगी फैलाने वाले स्रोत को सीज किया जाए और दोषियों पर भारी जुर्माना लगाया जाए।स्थानीय निवासियों का कहना है कि नहर में गंदगी के कारण न केवल श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना में बाधा आ रही है, बल्कि भीषण बदबू से बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।इस ज्ञापन पर विनायक मेडिकल स्टोर, राधिका डायग्नोस्टिक, श्री बालाजी मेडिकल स्टोर सहित दर्जनों स्थानीय दुकानदारों और निवासियों ने हस्ताक्षर किए हैं।इस मौके परराजेंद्र कुमावत, गजानंद कुमावत, श्याम लाल कुमावत,ओमप्रकाश कुमावत,भोमदत्त शर्मा,राजेंद्र सैनी, जीतेन्द्र सेनी,पूर्व पार्षद धर्मेंद्र बंजारा,रामबाबू जोशी,रामकिशोर गोरा,पार्षद महेश नायक,संदीप कुमावत,दुर्गा लाल सैन,अकलेश जोशी एवं स्थानीय वार्ड वाशी मौजूद रहे।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)