
चोक नाले, बजबजाती गलियां और जलभराव से संक्रमण का खतरा बढ़ा।
माधौगण जालौन,विकासखंड माधौगढ़ के ग्राम पंचायत कासिमपुर में सफाई व्यवस्था ध्वस्त फॉगिंग व दवा छिड़काव बंद होने से मच्छरों का प्रकोप तेज।
मेन रोड से अंजनी के दरवाजे तक नाग देवता स्थान से मेन रोड तक पप्पू पाराशर के घर से मेन रोड तक हरगोविंद के घर से मजीठ रोड तक समेत कई गलियों में गंदगी पर लोगों में भारी नाराजगी। ग्राम पंचायत कासिमपुर में ग्रामीणों दीपक तिवारी धर्मेंद्र तिवारी छैंया महाराज अंजनी कुमार ने सफाई व्यवस्था को लेकर प्रधान सचिव एवं विकासखंड अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप ग्रामीणों का कहना है की ग्राम पंचायत में जन चौपाल कभी नहीं लगाई जाती है लगाई भी जाती होगी तो केवल और केवल कागजों में खाना पूर्ति 1 माह पहले विकासखंड अधिकारी गौशाला चेक करने आए थे तो उन्होंने सफाई कर्मचारियों को रोस्टर लगवा कर गौशाला का जो रास्ता है उसकी सफाई करवा दी गयी थी लेकिन विकासखंड अधिकारी ने गांव की गलियां के लिए कभी भी रोस्टर नहीं लगवाया ताकि गांव की गलियों की साफ सफाई हो सके गौशाला के रास्ते को इसलिए साफ सफाई करवा दी गई थी क्योंकि कभी डीएम साहब का औचक निरीक्षण करने के लिए ना आ जाए ग्राम वासियों का कहना है कि आपके चैनल के माध्यम से अगर सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से ठीक हो जाती है तो ठीक है नहीं फिर हम लोग डीएम साहब से जाक

