
सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं 23 शिकायतों में 2 का हुआ निस्तारण
माधौगढ (जालौन) तहसील माधौगढ के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य की अध्यक्षता एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अम्बुज सिंह यादव व संदीप मिश्रा खंड विकास अधिकारी माधौगढ की मौजूदगी में किया गया। शिकायत कर्ता सतेन्द्र सहबाजपुर ने चकमार्ग खुलवाए जाने की मांग की धनवेन्द्र सिंह दाबर ने अवैध कब्जा की जगह की पैमाईश कराने की मांग की है। महेंन्द्र सिंह इटवां कनार ने विपक्षी का दरवाजे के सामने अवैध निर्माण कार्य बंद कराने एवं कानूनी कार्यवाही करने की बात कही है। विपिन कुमार इटवां कनार ने विपक्षी पर आरोप जडा कि वह जबरन दबंगई के बल पर मेरे आवासीय पटटे पर कब्जा कर रहा है कब्जा हटवाने की बात रखी है। प्रभा देवी पिचौरा किरन कुमारी गोहन ने खेत की पैमाईश कराने की बात रखी है। कप्तान सिंह गोहन ने मौजा केशोपुर की सरकारी नाली गाटा संख्या 215 खुलवाए जाने के मुद्दे को रखा राजेश रेंढर ने परवाना अमलदरामद कराने की गुहार लगाई है। मुकेश बाथम सोप्ता ने हदबंदी पत्थर गड्डी कराए जाने की मांग की है। सुरेश चंद्र ऊमरी जागीर ने गाटा विस्मार करने की शिकायत दर्ज कराईं है गिरजाशंकर रामपुरा ने रास्ते मे लगे हैंडपंप को अन्यत्र लगाए जाने की बात रखी है। दयाशंकर बहराईं ने आवासीय पटटे की मांग की है। गिरीन्द्र गोहन ने नाली की पैमाईश कराने की मांग की हैं। तौसीब गोहन ने मौजा सरावन की सरकारी नाली और चकरोड की नाप कराए जाने और सुरक्षित और संरक्षित कराए जाने की बात कही है। राजकुमार सिंह गोहन ने विपक्षी पर आरोप जडा कि वह जबरन हमारे प्लाट पर कब्जा कर रहा है अवैध कब्जा हटवाने की गुहार लगाई है। ग्रेट इंडिया महासभा ने गोहन कुठौंद सडक मार्ग को चौडीकरण कराए जाने की गुहार लगाई है। कैलाश चंद्र द्विवेदी एडवोकेट ने लंबित पत्रावलियों के मुद्दे को उठाया है। कुल मिलाकर 23 शिकायतें दर्ज कराईं गई उक्त शिकायतों में 2निस्तारण किया गया। उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने सभी अधीनस्थों के पेंच कसते हुए साफ तौर पर निर्देशित किया हैं कि समस्याओं का समाधान समयानुसार गुणवत्तापूर्ण शिकायत कर्ता की मौजूदगी में संतुष्टिपूर्ण हो किसी भी तरह की हीलाहवाली किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही की जाएगी इस मौके पर ज्ञान प्रकाश अवस्थी खंड शिक्षा अधिकारी माधौगढ मुक्तेश कुमार गुप्ता खंड शिक्षा अधिकारी रामपुरा भुवनेन्द्र कुमार नायब तहसीलदार शिवकरन सिंह उपनिरीक्षक माधौगढ भारत सिंह सहायक विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह एआरओ माधौगढ संदीप सिंह राजावत अध्यक्ष लेखपाल संघ कल्लू सिंह महामंत्री मंसूर खान अजीत यादव शिवम शांडिल्य समेत अन्य विभागों के अधिकारियों का अमला मौजूद रहा है

