जालौन पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात गैंगस्टर मिहोना तिराहे से दबोचा

जालौन पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात गैंगस्टर मिहोना तिराहे से दबोचा

कुठौंद जालौन, कुठौंद थाना क्षेत्र अंतर्गत जालौन पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के कुशल निर्देशन, क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र कुमार बाजपेई के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे के कुशल नेतृत्व में थाना कुठौंद पुलिस ने एक बार पुनः सिद्ध कर दिया कि अपराधियों के लिए जनपद जालौन में अब कोई स्थान शेष नहीं है।
गैंगस्टर अधिनियम में वांछित चल रहे कुख्यात अपराधी शिवम पुत्र मलखान सिंह चौहान निवासी ग्राम कुकरगांव को पुलिस बल ने जालौन–औरैया मार्ग स्थित मिहोना तिराहे से गिरफ्तार कर अपराधियों में सनसनी फैला दी। अभियुक्त के विरुद्ध कई थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट तथा गैंगस्टर अधिनियम सहित अनेक गंभीर अभियोग पंजीकृत हैं।
कुठौंद पुलिस की इस साहसिक कार्यवाही से अपराधियों में भय और दहशत का वातावरण व्याप्त हो गया है, जबकि क्षेत्रीय नागरिकों ने पुलिस बल की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। कुठौंद पुलिस की तीव्र कार्यशैली तथा निरंतर चल रही कठोर कार्यवाहियों से अपराधियों के हौसले पूरी तरह पस्त होते दिखाई दे रहे हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी तथा आरक्षी संख्या 897 बिल्लू राणा सम्मिलित रहे जनपद को अपराधमुक्त बनाने हेतु निरंतर अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)