
ईओडब्ल्यू के एएसपी राजकुमार सिंह ने ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन में जीते दो ब्रॉन्ज मेडल
‘‘आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन उत्तर प्रदेश, लखनऊ में दिखा ’रैकेट का दम, यूपी पुलिस का गौरव, ए0एस0पी0 राजकुमार सिंह ने ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन चौंपियनशिप में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर फिर साबित किया, खाकी सिर्फ कानून ही नहीं, खेल के मैदान में भी चमकना जानती है।’’
संक्षिप्त विवरणः-
ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन चौंपियनशिप 2025-26 जो इस वर्ष उत्तर प्रदेश लखनऊ में दिनांक 09 से 13 मई तक आयोजित हुई है, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस टीम की ओर से खेलते हुए राजकुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक अपराध (ई0ओ0डब्लू0) लखनऊ द्वारा मिक्स डबल्स एवं बैटरन पुरुष डबल्स इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुये दो (02)-ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए गये, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 महोदय एवं उत्तर प्रदेश खेल सचिव श्री सुहास एल वाई (आई0ए0एस0) द्वारा श्री राजकुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, ई0ओ0डब्लू0 को उक्त मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। मेडल जीत कर श्री राजकुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस का मान बढ़ाया है, इससे पूर्व राजकुमार सिंह द्वारा वर्ष 2017 में इसी प्रतियोगिता में कोच्चि केरल में मिक्स्ड डबल्स इवेंट में गोल्ड मेडल प्राप्त किया गया था, राजपत्रित श्रेणी में यह खिताब उत्तर प्रदेश में अभी तक केवल श्री राजकुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक के नाम दर्ज है, इसके अतिरिक्त श्री राजकुमार सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश में एक दर्जन से अधिक गोल्ड मेडल हासिल किए जा चुके हैं। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, ई0ओ0डब्लू0 द्वारा पुनः मेडल पहनाकर श्री राजकुमार सिंह, को बधाई देते हुये उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी। …
CATEGORIES लखनऊ

