
राम मंदिर की सुरक्षा पर NSG की नजर, अयोध्या में मार्क ड्रिल से तैयारियों का जायजा
अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर NSG कमांडो की टीम पहुंची है। 24 से 29 सितंबर तक चल रहे सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय कार्यक्रम के तहत NSG कमांडो मंदिर परिसर की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।
वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया जा रहा है। मंदिर परिसर में पिछले तीन दिनों से मार्क ड्रिल के जरिए अलग-अलग संभावित सुरक्षा परिस्थितियों में एजेंसियों की तैयारियों को परखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि अयोध्या में NSG का हब तैयार करने की दिशा में भी काम चल रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के इस समन्वय कार्यक्रम का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और बेहतर तालमेल सुनिश्चित करना है।

