दिल्ली में जन सुराज के विस्तार पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, बोले- ‘कम से कम 6 महीने तैयारी होगी’

दिल्ली में जन सुराज के विस्तार पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, बोले- ‘कम से कम 6 महीने तैयारी होगी’

 

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने दिल्ली में पार्टी के विस्तार को लेकर कहा है कि अगर संगठन को दिल्ली लाया जाता है तो इसके लिए लंबी तैयारी की जाएगी। रविवार को दिल्ली दौरे पर पहुंचे प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी जल्दबाजी में दूसरी जगह यूनिट शुरू करने के पक्ष में नहीं है।

प्रशांत किशोर के मुताबिक बिहार के बाहर जन सुराज से जुड़े लोगों की सबसे बड़ी संख्या दिल्ली में है। इन्हीं लोगों से मुलाकात और आगे की भूमिका पर चर्चा के लिए वह दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि दिल्ली में नॉन रेजिडेंट बिहारी (NRB) चैप्टर के जरिए संगठन से जुड़े लोगों को व्यवस्थित करने पर बातचीत चल रही है।

दिल्ली में पार्टी विस्तार पर क्या बोले PK?

प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर दिल्ली में जन सुराज को विस्तार देना हुआ तो इसके लिए कम से कम छह महीने का समय लिया जाएगा। इस दौरान दिल्ली में पार्टी से जुड़े लोगों से बातचीत की जाएगी और उनकी उम्मीदों व भूमिका पर विचार किया जाएगा।

चुनाव आयोग को लेकर भी उठाए सवाल

प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केवल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि चुनाव प्रक्रिया में व्यापक सुधार की जरूरत है।

उन्होंने चुनाव के दौरान पारदर्शिता बढ़ाने के लिए फॉर्म-17 के आंकड़ों को सार्वजनिक करने की मांग का भी जिक्र किया। साथ ही चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में विपक्ष की भूमिका को लेकर सवाल उठाए।

प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कदम उठाने की जरूरत है और इसमें सुप्रीम कोर्ट की भूमिका भी होनी चाहिए।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)