यूपी में बारिश पर लगेगा ब्रेक, 1 अक्टूबर से मौसम होगा शुष्क; बढ़ेगा तापमान

यूपी में बारिश पर लगेगा ब्रेक, 1 अक्टूबर से मौसम होगा शुष्क; बढ़ेगा तापमान

उत्तर प्रदेश में सितंबर के आखिरी दिनों में बारिश का दौर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। आज 28 सितंबर को भी प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन किसी जिले के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। प्रदेश के सभी जिले ग्रीन जोन में रहेंगे।

मौसम विभाग के मुताबिक, 29 सितंबर को भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि 30 सितंबर को मुख्य रूप से पूर्वांचल के कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं। इसके बाद 1 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां लगभग थम जाएंगी और मौसम शुष्क होने लगेगा। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

आज लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, उन्नाव, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, अयोध्या, गोंडा, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर समेत कई जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि फिलहाल कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। मानसूनी सिस्टम कमजोर पड़ने के साथ प्रदेश में बारिश कम हो रही है और 29 सितंबर के बाद लोगों को मौसम में राहत मिलने के आसार हैं।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)