
*लखनऊ: इंदिरा नगर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की चोरी*
*लखनऊ: इंदिरा नगर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की चोरी*
*Lucknow-* लखनऊ के थाना गाजीपुर क्षेत्र अंतर्गत मुंशी पुलिया चौकी के सेक्टर-11 स्थित मकान संख्या 831 में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने घर में घुसकर लगभग 15 लाख रुपये से अधिक के आभूषण तथा करीब 2 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक, मकान मालिक संजय श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ उज्जैन दर्शन के लिए गए हुए थे। शुक्रवार सुबह घर लौटने पर उन्होंने घर के ताले टूटे और सामान बिखरा देखा, जिसके बाद चोरी की घटना की जानकारी हुई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोरों ने रात करीब 1:00 बजे से सुबह 5:00 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा मामले की जांच कर रही है। चोरी की वास्तविक राशि और अन्य तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

