
सिरसा कलार जमा मस्जिद में ईद उल अजहा बकरीद की सा कुशल नमाज हुई अदा,
कुठौंद जालौन, विकासखंड कुठौंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरसा कलार की जामा मस्जिद में कुठौंद प्रभारी खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र वर्मा एवं सिरसा कलार थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण प्रताप सिंह की देखरेख में ईद उल अजहा बकरीद पर्व पर दिनांक 28 मई दिन गुरुवार को 7:30 पर सिरसा कलार स्थित जामा मस्जिद पर ईद उल अजहा बकरीद पर्व पर ईद की नमाज शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में इस त्यौहार को संपन्न कराया ईद उल अजहा बकरीद पर्व पर जामा मस्जिद में उपस्थित सभी मुस्लिम भाइयों को प्रभारी खंड विकास अधिकार सतीश चंद्र वर्मा ने ईद उल अजहा बकरीद पर्व के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस त्यौहार को तीन दिनों तक हजरत इब्राहिम अलै के द्वारा खुदा की राजा के लिए तमाम कुर्बानियां पेश करने के बाद भी जब ख्वाब में अल्लाह ने अपनी सबसे अजीज चीज की कुर्बानी पेश करने के लिए कहा तो उन्होंने अपने लखते जिगर बेटे हजरत इस्माइल अलै की कुर्बानी पेश की छुरी इस्माइल पर चलाई लेकिन अल्लाह के हुक्म अनुसार फरिश्तों ने इस्माइल को हटाकर और दुम्बा लिटा दिया जिस पर छुरी चली अल्लाह ने इब्राहिम अलै की कुर्बानी को कबूल किया और दुनिया के तमाम मुसलमानो को इस पर अमल करने की अनुमति प्रदान की तभी से तीन दिनों तक भैंसा बकरा भेड़ आदि की कुर्बानियों का सिलसिला हजारों साल से जारी है इस अवसर पर उपस्थित मुसलमान भाइयों के साथ प्रभारी खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र वर्मा सिरसा कलार थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण प्रताप सिंह ग्राम विकास अधिकारी वेद प्रकाश एवं पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे,

