सराफा डकैती से जुड़े गैंगस्टर केस में 4 जून को होगी अगली सुनवाई

सराफा डकैती से जुड़े गैंगस्टर केस में 4 जून को होगी अगली सुनवाई

सुलतानपुर। सराफा व्यवसायी के ज्वेलरी शोरूम से हुई करोड़ो के आभूषण की डकैती से जुड़े गैंगस्टर केस में आरोपियो के सफाई साक्ष्य के लिए तारीख तय की गई थी और कोर्ट ने उन्हें पिछली पेशी पर चेतावनी भी दी थी। मामले में कुछ आरोपियो ने सफाई साक्ष्य देने से इनकार किया है,जबकि सोमवार को आरोपी विवेक सिंह ने सफाई साक्षी के रूप में अपने भाई विनय सिंह को पेश किया,जिनकी गवाही पूरी हुई। वहीं अन्य आरोपी की तरफ से सफाई साक्ष्य पेश किया जाना शेष है। स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट श्याम मोहन जायसवाल की अदालत ने मामले में शेष सफाई साक्ष्य के लिए चार जून की तारीख तय किया है।

अमेठी जनपद के मोहनगंज थाने के भवानी नगर के रहने वाले आरोपी बिपिन सिंह व सह आरोपी सचिन सिंह,त्रिभुवन कोरी,पुष्पेंद्र सिंह,विनय शुक्ला, अरविंद यादव,दुर्गेश प्रताप सिंह, विवेक सिंह,अजय यादव, अंकित यादव,अरबाज,फुरकान के खिलाफ तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने कोतवाली नगर में पहली मई साल 2025 को गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में आरोपियो के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा में आरोप-पत्र पेश किया गया है और लगातार तेजी से विचारण चल रहा है। मामले में अदालत ने शेष सफाई साक्ष्य की कार्यवाही में पत्रावली नियत किया है,सफाई साक्ष्य की कार्यवाही कई तिथियों से लम्बित चल रही है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)