सतेन्द्र बारी के नेतृत्व में झारखंड बारी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

सतेन्द्र बारी के नेतृत्व में झारखंड बारी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

रांची। उत्तर प्रदेश शासन में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सतेन्द्र बारी के नेतृत्व में झारखंड बारी समाज के प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें समाज के संगठनात्मक विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक संवाद हुआ।

भेंटवार्ता के दौरान समाज की एकता, शिक्षा के विस्तार, युवाओं की भागीदारी, सामाजिक उत्थान तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा जनकल्याण से जुड़े समसामयिक सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से समाज के विकास और कल्याण के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा समाज की भावी योजनाओं से भी उन्हें अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल की ओर से महामहिम राज्यपाल का आत्मीय स्वागत, समय और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सतेन्द्र बारी ने समाज के सभी लोगों से शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। इस अवसर पर डॉ. अजीत बारी, डॉ. उमेश बारी, गीता बारी, किरण बारी, ओम प्रकाश बारी, मोहित बारी, स्नेहा बारी तथा शिवा बारी सहित झारखंड बारी समाज के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)