मुंबई से जयपुर तक बदलेगी तस्वीर! 655 एकड़ में बनेगी आधुनिक एयरपोर्ट सिटी, अडानी का ₹20,000 करोड़ का मेगा प्लान

मुंबई से जयपुर तक बदलेगी तस्वीर! 655 एकड़ में बनेगी आधुनिक एयरपोर्ट सिटी, अडानी का ₹20,000 करोड़ का मेगा प्लान

देश के एविएशन और शहरी विकास क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी शुरू हो गई है। अडानी एयरपोर्ट्स ने मुंबई, नवी मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद, लखनऊ और गुवाहाटी एयरपोर्ट के आसपास 655 एकड़ में आधुनिक एयरपोर्ट सिटी (एरोसिटी) विकसित करने की घोषणा की है। इस परियोजना के पहले चरण में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा, जिससे एयरपोर्ट के आसपास विश्वस्तरीय व्यावसायिक और शहरी सुविधाएं विकसित होंगी।

इस मेगा प्रोजेक्ट के तहत एयरपोर्ट के आसपास होटल, शॉपिंग और रिटेल ज़ोन, ऑफिस स्पेस, कन्वेंशन सेंटर, एंटरटेनमेंट हब और आधुनिक कमर्शियल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। इन एयरपोर्ट सिटी को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि यात्री, कारोबारी और स्थानीय लोग एक ही परिसर में कई सुविधाओं का लाभ उठा सकें। परियोजना का उद्देश्य एयरपोर्ट को केवल यात्रा का केंद्र नहीं, बल्कि आर्थिक और व्यावसायिक गतिविधियों का प्रमुख हब बनाना है।

कंपनी के अनुसार, इस पहल से हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे, निवेश को बढ़ावा मिलेगा और संबंधित शहरों की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। सबसे अधिक निवेश मुंबई और नवी मुंबई क्षेत्र में किया जाएगा, जबकि जयपुर समेत अन्य शहरों में भी आधुनिक एयरपोर्ट आधारित शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना भारत के एविएशन और रियल एस्टेट सेक्टर में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)