पूर्व कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंकने के मामले में टली सुनवाई

सुलतानपुर। सपा के तत्कालीन कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का पुतला फूंकने समेत अन्य आरोपो से जुड़े मामले में बृहस्पतिवार को सुनवाई के लिए तारीख नियत रही। सभी आरोपियो की मामले में जमानत हो चुकी है। मामले में चार्ज के बिंदु पर सुनवाई होनी थी,फिलहाल कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए चार मई की तारीख तय किया है।

अमेठी कोतवाली के तत्कालीन उप निरीक्षक आनंद भूषण बेलदार ने 25 फरवरी 2014 की घटना बताते हुए स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। उनके आरोप के मुताबिक तत्कालीन कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का भाजपा पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो के जरिए पुतला फूंकने की तैयारी करने की सूचना उन्हें मिली। पुलिस के मुताबिक जब पुलिस पहुंची तो आरोपीगण पुतला जला दिए थे। मामले में जांच के दौरान अमेठी कोतवाली के कडेरगांव निवासी एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला व सह आरोपी भाजपा नेत्री रश्मि सिंह,काशी प्रसाद, सुधांशु शुक्ला, वेद प्रकाश पांडेय, मानवेंद्र सिंह व सदाशिव पांडेय के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट पेश किया है। मामले में चार्ज बनाने की कार्यवाही होनी है,फिलहाल मामले में कार्यवाही लम्बित चल रही है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)