
जनपद जालौन में सरकारी मिटटी तेल की कालाबाजारी करने वाले 02 थोक व्यापारी ई०ओ०डब्लू० टीम कानपुर द्वारा कालपी (जालौन) से गिरफ्तार-

पुलिस महानिदेशक, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन, उ०प्र० लखनऊ के निर्देशानुसार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के अन्तर्गत जनपद जालौन में “वर्ष 2007-08 में सूखा राहत योजना के अन्तर्गत आवंटित कुल 30650 लीटर मिट्टी के तेल को कोटेदारो को वितरित न कराकर कालाबाजारी कर गबन कर लेने के सम्बंध में” ई०ओ०डब्लू० सेक्टर कानपुर में पंजीकृत 03 मुकदमो मे वॉछित 02 अभियुक्तो-रविन्द्र कुमार गुप्ता व राकेश कुमार की गिरफ्तारी दिनांकः 06.06.2026 को समय 18:20 बजे ई०ओ०डब्लठू टीम कानपुर सेक्टर द्वारा थाना कालपी जनपद जालौन से की गई।
1. घटना का संक्षिप्त विवरण- उ०प्र० शासन द्वारा वर्ष 2007 माह जनवरी व वर्ष 2008 माह जनवरी, फरवरी माह में जनपद जालौन के तहसील महेवा, कदौरा व कालपी में सूखा राहत योजना के अन्तर्गत 30650 लीटर मिट्टी का तेल (मूल्य-3,06,500/-) थोक विक्रेता फर्म को कोटेदारों (फुटकर विक्रेताओं) के माध्यम से जनता में वितरित कराये जाने हेतु आवंटित किया गया था, किन्तु थोक विक्रेता फर्म के प्रोपराइटर रविन्द्र कुमार गुप्ता व राकेश कुमार द्वारा दिया गया तेल कोटेदारो को वितरित न कर घटना के सह अभियुक्तो के साथ मिलकर गबन कर लिया गया। जिसके सम्बंध में 03 अभियोग पंजीकृत हुए जिनका विवरण निम्नवत है।
1. मु0अ0सं0-07/2019 धारा 409/420/467/468/471/120बी भा०द०वि० व 3/7 ई०सी० एक्ट थाना ई०ओ०डब्लू० सेक्टर कानपुर ।
2. मु0अ0सं0-214/2019 व मु०अ०सं० 2015/2019 धारा 409/420/467/468/471/120बी भा०द०वि० व 3/7 ई०सी० एक्ट थाना कालपी जनपद जालौन ।
2. गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण का नाम पता-
1. रविन्द्र कुमार गुप्ता पुत्र स्व० रामस्वरूप गुप्ता निवासी मोहल्ला टरननगंज कस्बा व थाना कालपी जनपद जालौनं।
2. राकेश कुमार पुत्र स्व० पुष्कर नारायण निवासी मोहल्ला राम चबूतरा कस्बा व थाना कालपी जनपद जालौन
3. उपरोक्त अभियोगो की विवेचना से कुल 08 अभियुक्त दोषी पाये गये थे, जिसमें 02 अभियुक्तो की गिर० दिनांक 06.06.2026 को हुयी है। शेष 06 अभियुक्तो की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

