
*गुंगवांछ हत्याकांड में एसओ शिवगढ़ ने दर्ज कराया बयान*
*गुंगवांछ हत्याकांड में एसओ शिवगढ़ ने दर्ज कराया बयान*
————————————
सुल्तानपुर। गुंगवांछ हत्याकांड में मंगलवार को एफटीसी द्वितीय स्वतंत्र प्रकाश की अदालत में अभियोजन साक्ष्य के लिए तारीख नियत रही। मामले में शिवगढ़ के थाना प्रभारी परशुराम ओझा हाजिर हुए,जिनका मुख्य बयान दर्ज किया गया,फिलहाल उनकी जिरह की कार्यवाही नहीं पूरी हो सकी। अदालत ने साक्षी परशुराम ओझा की शेष गवाही के लिए 10 सितंबर की तारीख पर तलब किया है। अमेठी जिले के स्थानीय कोतवाली के गुंगवांछ गांव में 15 मार्च 2022 को संकटा प्रसाद यादव,उनके पुत्र हनुमान उर्फ बजरंगी, पूर्व प्रधान अमरेश यादव व उनकी पत्नी नइका देवी की हत्या कर दी गई थी। यह मामला एफटीसी द्वितीय की अदालत में चल रहा है,जहाँ साक्ष्य की कार्यवाही लम्बित चल रही है।
CATEGORIES Uncategorized

