
सुल्तानपुर: संग्रह अमीन हत्याकांड में वादी गवाही के लिए दोबारा तलब
*संग्रह अमीन हत्याकांड में वादी गवाही के लिए दोबारा तलब*
————————————
सुल्तानपुर। संग्रह अमीन हत्याकांड में मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत में सुनवाई के लिए तारीख नियत रही। मामले में आरोपी पक्ष की तरफ से हाईकोर्ट के आदेश की प्रति पेश करते हुए पांच हजार रुपए का हर्जाना लगने पर वादी दुर्गेश यादव से दोबारा जिरह के लिए ट्रायल कोर्ट से अनुमति मांगी गई। शासकीय अधिवक्ता पवन कुमार दूबे ने बताया कि अदालत ने 15 सितंबर के लिए वादी को गवाही के लिए दोबारा तलब किया है।
अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली के भद्दौर गांव के रहने वाले सुरेश यादव व उनके भतीजे बृजेश यादव की 27 फरवरी साल 2023 को चुनावी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में जलालुद्दीन सहित कुल तेरह आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में पुलिस ने आरोप-पत्र दाखिल किया है। मामले का ट्रायल एडीजे प्रथम की कोर्ट में चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को जल्द निपटाने के लिए भी निर्देश दिया है। केस की कार्यवाही कई तिथियों से लम्बित चल रही है।

