सुल्तानपुर: अध्यक्ष पद पर 17 एवं महासचिव पर 13 ने भरा पर्चा, पर्चा वैध मिलने के बाद प्रत्याशी शशि सिंह को ट्रेजरार एवं सरोज सिंह को वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य होना तय

सुल्तानपुर: अध्यक्ष पद पर 17 एवं महासचिव पर 13 ने भरा पर्चा, पर्चा वैध मिलने के बाद प्रत्याशी शशि सिंह को ट्रेजरार एवं सरोज सिंह को वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य होना तय

*अध्यक्ष पद पर 17 एवं महासचिव पर 13 ने भरा पर्चा*

*पर्चा वैध मिलने के बाद प्रत्याशी शशि सिंह को ट्रेजरार एवं सरोज सिंह को वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य होना तय*
————————————
सुल्तानपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए 17 एवं महासचिव पद के लिए 13 उम्मीदवारो ने समर्थकों के साथ जुटकर पूरे जोश के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं अन्य 14 पदों के लिए भी कुल 35 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दूबे ने बताया कि बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच,आपत्ति,वापसी एवं वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
मंगलवार को विभिन्न पदो के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशियो ने अपने-अपने समर्थकों की भीड़ जुटाकर नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसके मद्देनजर अध्यक्ष पद के लिए शारदा प्रसाद मिश्र,रवींद्र प्रताप सिंह,अखिलेश शुक्ल,ज्ञानप्रकाश तिवारी, बद्री प्रसाद पाण्डेय,राजकुमार सिंह,सभाजीत सिंह,अमरनाथ यादव,हेमंत कुमार मिश्र,ध्रुवराज सिंह,विजय श्रीवास्तव, तेज बहादुर सिंह,करुणा शंकर, उदय प्रताप सिंह,जय प्रकाश सिंह,जय प्रसाद तिवारी ने पर्चा दाखिल किया। वहीं महासचिव पद के लिए सूर्यनाथ यादव,वीरेंद्र प्रताप सिंह,मदन तिवारी,राकेश पाण्डेय,आनंद पाण्डेय,जयंत मिश्रा,रोहित अवस्थी,कपिल पाण्डेय,जयंत सिंह,रवि प्रकाश पाण्डेय,देवी प्रसाद अग्रवाल,गिरिजा प्रसाद श्रीवास्तव, व्यास नारायन दूबे ने पर्चा दाखिल किया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार शर्मा व राम प्रकाश चौबे समेत कुल आठ,उपाध्यक्ष पद के लिए शालिनी तिवारी समेत तीन,सह सचिव खुर्शीद क्लब पद के लिए दो,सह सचिव प्रशासन पद के लिए प्रतिमा उपाध्याय व शोभावती, सहसचिव पुस्तकालय पद के लिए अजय कुमार शर्मा व व्यासधर त्रिपाठी सहित पांच, ट्रेजरार पद के लिए प्रत्याशी श्रीमती शशि सिंह ने अकेले नामांकन किया। वहीं चार सदस्यीय वरिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए राजकुमार गौड़,अनीस अहमद,सरोज सिंह समेत सात एवं चार सदस्यीय कनिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए नीतू यादव व पूजा सिंह समेत सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। ट्रेजरार पद पर अकेली प्रत्याशी शशि सिंह एवं वरिष्ठ कार्यकारिणी में महिलाओ के लिए एक पद आरक्षित होने की वजह से मैदान में उतरी प्रत्याशी सरोज सिंह का पर्चा जांच में वैध पाए जाने के बाद दोनों का निर्विरोध होना तय है। सोमवार को प्रत्याशियो ने कुल 70 पर्चे खरीदे थे,फिलहाल 65 प्रत्याशियो ने ही पर्चा दाखिल किया है। इस बार चुनाव में 2080 अधिवक्ता मतदाता हिस्सा ले सकेंगे। चौथी बार जारी हुई अधिसूचना के अनुसार हाईकोर्ट के निर्देश पर महिलाओं के लिए उपाध्यक्ष,सह सचिव प्रशासन,ट्रेजरार एवं वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी में एक-एक पद आरक्षित किया गया है। नामांकन की प्रक्रिया के बाद अब बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच, आपत्ति,नामांकन पत्रों की वापसी व वैध प्रत्याशियो की सूची का प्रकाशन,नौ सितंबर को दीवानी के अधिवक्ता भवन में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान, 10 सितंबर को परिणाम आने तक मतगणना एवं 11 सितंबर को विजयी प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने की तिथि घोषित की गई है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)