उरई के मवई रोड पर पाल समाज का प्रदर्शन, प्रतीक्षालय और ठंडे पानी की व्यवस्था की मांग

उरई के मवई रोड पर पाल समाज का प्रदर्शन, प्रतीक्षालय और ठंडे पानी की व्यवस्था की मांग

उरई के मवई रोड पर पाल समाज का प्रदर्शन, प्रतीक्षालय और ठंडे पानी की व्यवस्था की मांग
उरई। मवई चौराहा स्थित मवई रोड पर रविवार को पाल समाज के लोगों ने जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि मवई रोड पर यात्रियों और विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जल्द से जल्द प्रतीक्षालय और ठंडे पानी के वाटर कूलर की व्यवस्था कराई जाए।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मवई चौराहा क्षेत्र में चार से अधिक स्कूल संचालित हैं, जहां प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राओं और राहगीरों का आवागमन रहता है। भीषण गर्मी के बावजूद वहां ना तो बैठने के लिए कोई प्रतीक्षालय है और ना ही ठंडे पेयजल की कोई व्यवस्था। इससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पाल समाज के लोगों ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। समाज के लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द व्यवस्थाएं नहीं कराई गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन से मवई चौराहा का नामकरण अहिल्याबाई चौराहा किए जाने की मांग भी दोहराई। उनका कहना था कि क्षेत्रीय विधायक द्वारा पूर्व में आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हो सकी है।
धरना-प्रदर्शन के कारण कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने शासन-प्रशासन से जनहित की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान कराने की मांग की

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)