निर्जला एकादशी पर करणी विहार में सेवा का अनूठा आयोजन, श्रद्धालुओं को वितरित किया गया शरबत व आइसक्रीम

निर्जला एकादशी पर करणी विहार में सेवा का अनूठा आयोजन, श्रद्धालुओं को वितरित किया गया शरबत व आइसक्रीम

जयपुर। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर जयपुर के विश्वकर्मा क्षेत्र स्थित करणी विहार, रोड नंबर-17 में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए आइसक्रीम एवं शरबत वितरण का भव्य सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजित इस सेवा शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत और आइसक्रीम का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर मानव सेवा और परोपकार की भावना को बढ़ावा देना रहा। स्थानीय लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों के इस प्रयास को सामाजिक सद्भाव और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

इस अवसर पर नागेंद्र सिंह खाचरियावास, उत्तम सैनी, कल्याण प्रसाद अग्रवाल, दिनेश सैनी, लाखन प्रजापत, राधेश्याम सैनी, रामेश्वर खत्री, उदय प्रसाद साहू, प्रदीप खत्री, डॉ. तेजराज सिंह, सतीश गुप्ता, चंदीराम कोरानी, संगम टेलर, हरिमोहन सेन, शोभित मीणा एवं ऋषि प्रजापत सहित अनेक गणमान्य नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर श्रद्धालुओं और राहगीरों को शरबत एवं आइसक्रीम वितरित की तथा निर्जला एकादशी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, सहयोग और सेवा भाव का सुंदर संदेश देखने को मिला। आयोजन में प्रेस पहरी टाइम्स के संपादक ओमप्रकाश भी उपस्थित रहे। वहीं, लोकतंत्र लाइव टीवी के राजस्थान स्टेट हेड एवं रिपोर्टर रोहित कुमार सिंधी ने कार्यक्रम की कवरेज करते हुए बताया कि ऐसे सामाजिक और धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे, सेवा और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)